कट्टे की नोंक पर लूट करने वाले दो गिरफ्तार

कट्टे की नोंक पर लूट करने वाले दो गिरफ्तार

पुष्पराज सिंह बघेल/सतना। सतना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। बोलेरो वाहन से सुनसान जगह पर मौका देखकर कट्टे की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि घटना के दो आरोपी फरार है।

आरोपियों ने बीते दिनों सतना के कोटर थाना अंतर्गत पवैया गाँव के पास बुलेरो से पीछा कर एक व्यापारी से कट्टे की नोंक पर ढाई लाख की लूट को अंजाम दिया था। 5 फरवरी की शाम 6 बजे व्यपारी किशोर अपने साथी के साथ मोटर साइकिल से कलेक्शन कर सतना वापस लौट रहा था तभी पवैया गाँव के पास दोनो आरोपियों ने बोलेरो ओवर टेक कर मोटर साइकल के आगे लगा दी और कट्टे की नोंक पर ढाई लाख रुपये नगद लूट लिए थे। सतना पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी और 20 दिन के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफला प्राप्च कर ली है।बाकी दो आरोपियो की तलाश अभी जारी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट में उपयोग किया कट्टा, बोलेरो वाहन, हिसाब किताब की डायरी लूटे गए नगद ढाई लाख में एक लाख तीन हजार की राशि बरामद की है।पकड़ में आये आरोपी रीवा जिले के सेमरिया के रहने वाले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews