इंदौर से सतना सेन्ट्रल जेल भेजे गए दो पत्थरबाज पॉजिटिव, विधायक ने उठाये सवाल

इंदौर से सतना सेन्ट्रल जेल भेजे गए दो पत्थरबाज पॉजिटिव, विधायक ने उठाये सवाल

सतना|पुष्पराज सिंह बघेल|जबलपुर के बाद अब सतना में इंदौर जिला प्रशासन की गलती भारी पड़ी है| इंदौर से सतना आये रासुका के दो बंदी कोरोना पॉजीटिव निकले है। सीएमएचओ डॉ. एके अवधिया ने इसकी पुष्टि की है| दोनों कैदियों को जेल में ही क्वारेंटाइन किया किया गया है । मरीजों के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों को भी क्वारंटाइन किया गया है । वहीं बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने इसे इंदौर जिला प्रशासन की गलती बताया है| उन्होंने दोषी अधिकारीयों पर कार्रवाई की मांग की है|

मैहर विधायक त्रिपाठी ने कैदियों को शिफ्ट करने पर ऐतराज जताया है| साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है| विधायक ने कहा लॉक डाउन के बीच कैदियों की शिफ्टिंग लॉक डाउन का उल्लंघन भी है|

सतना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया ने बताया कि जिलेवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। संदिग्ध होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इन्हें शुरू से ही अलग रखा गया था। संक्रमण से बचाव के लिए इन्हें जिला अस्पताल भी नही लाया गया। जेल में ही इनकी सैम्पलिंग कराई गई है। लिहाजा जिले में संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews