सड़क हादसे में बाइक सवार सब इंस्पेक्टर की मौत, एक घायल, SP ने व्यक्त किया शोक

सड़क हादसे में बाइक सवार सब इंस्पेक्टर की मौत, एक घायल, SP ने व्यक्त किया शोक

सतना, डेस्क रिपोर्ट

नेशनल हाइवे- 30 (National highway-30) से एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है, वहीं अन्य सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसके बाद पूरे पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है। नेशनल हाइवे-30 जो कि मैहर से होकर गुजरता है वहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण मैहर थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह की मौत हो गई है, वहीं सब इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा गंभीर रूप से घायल है।

बता दें कि हादसे के वक्त दोनों दोनों सब इंस्पेक्टर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। जब दोनों सब इंस्पेक्टर खाना खाकर लौट रहे थे तब लगभग 1 बजे रिलायंस सीमेंट के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों सब इंस्पेक्टर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक मृत सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह 2017 में मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में आये थे और वो जबलपुर के रहने वाले थे। पिछले 3 साल से वो मैहर में कार्यरत थे। एसपी रियाज इकबाल ने भी गहन शोक व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews