
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जहां धवारी इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने पिता- पुत्र पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर 6 की संख्या में थे। घटना की वजह सिर्फ इतनी रही कि वो घर के पास गालीगलौज कर रहे थे। तभी दोनों ने अज्ञात लोगों को गाली देने से मना किया।
इस बात को लेकर किया हमला
मामला सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां राघवेंद्र प्रताप सिंह और उनका बेटा शिवम सिंह धवारी गली नंबर 1 स्थित अपने घर पर थे। तभी घर के बाहर कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे। दोनों पिता-पुत्र बाहर निकल कर उन अज्ञात लोगों को घर के बाहर गाली गलौज करने से मना करने लगे।
आरोपियों की तलाश जारी
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और सभी पिता-पुत्र पर आधा दर्जन के करीब रहे बदमाशों ने तलवार और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों बुरी तरह जख्मी हुए, जिन्हें इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जो कि फरार बताए जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”804194134″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

