वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला- “आप सोनिया पूजन करो, हम कन्या पूजन करेंगे”

वीडी शर्मा

सतना, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। रैगांव की चुनावी सभा में वीडी शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस (Congress) की महिला संबंधी दृष्टिकोण की जमकर आलोचना की।

शिवराज का कमलनाथ पर वार, कहा-भाषण कम देते है और ट्विटर-ट्विटर ज्यादा खेलते हैं नाथ

रैगांव की चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कह रही थीं कि 40% महिलाओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा में टिकिट दिए जाएंगे। लेकिन एमपी के बड़नगर में कांग्रेस के विधायक के बेटे के बलात्कार के आरोप के सवाल पर चुप हो गईं और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना चली गईं। यह कांग्रेस के महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। वीडी शर्मा ने कहा कि नैना साहनी हत्याकांड में कांग्रेस नेता ने एक बेटी को तंदूर में जिंदा जला दिया था। मध्यप्रदेश में जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश की बहन सरला मिश्रा को जलाकर मार डाला गया था और उसके परिवार को आज भी न्याय की तलाश है। परिवार पूछ रहा है कि हत्याकांड किसने किसके इशारे पर किया था। छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के अंदर प्रीति श्रीवास्तव नाम की बहन को जीप से बांधकर कुचल दिया था।

उन्होंने रैगांव से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को लेकर प्रदेश के मंत्री की फोटो पर कांग्रेस द्वारा की गई आपत्ति पर रोष जताया और कहा कि गलत तरीके से फोटो खींचकर कांग्रेस के लोग अनुसूचित जाति की बहन को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने उल्टे कांग्रेस की नजर पर ही सवाल खड़े किए। वीडी शर्मा ने कहा कि जब भी हम कन्या पूजन करते हैं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को तकलीफ होती है और वे चुनाव आयोग में शिकायत करते हैं। लेकिन हम तो कन्या पूजन करते रहेंगे। आप सोनिया पूजन करो जिसके सहारे आप पदों पर बैठते हो।

[dgv_vimeo_video id=”637506113″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews