माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, 13 घायल

माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, 13 घायल

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के सतना जिले (Satna) में रीवा (Rewa) से मैहर (maihar) के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलट गया| इस हादसे में एक एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई| जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के शाह गांव के मोड़ में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया| बताया जा रहा है कि पिकअप में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे| हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई| जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 100 डायल की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में 13 घायलों में से तीन की हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार यह सभी यात्री रीवा जिले के गुढ़ तहसील में स्थित अमिलिहा गांव के हैं। ये सभी रविवार सुबह रीवा से मैहर के लिए रवाना हुए थे। सभी यात्री मां शारदा के दर्शनों के लिए आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews