
सतना, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सतना में बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के संसाधनों पर गरीब भाई-बहनों का भी बराबर का हक है। हम आपके लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई-लिखाई, दवाई और रोजगार के इंतजाम के लिए संकल्पित हैं। उन्होने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की।
MP News : CM Shivraj ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, पूरा किया संकल्प

सतना पहुंचकर सीएम शिवराज आदिशक्ति मां भरजुना देवी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया और प्रदेश वासियों के कल्याण, सुख, समृद्धि और संपन्नता की प्रार्थना की। इसी के साथ चुनावी सभा के बाद सीएम ने बीजेपी जनपद सदस्य छोटी कोल के घर पहुंचकर रात्रि भोजन किया। इस अवकर पर छोटी कोली काफी उत्साहित नजर आएं और उन्होने खुद सीएम के लिए भोजन तैयार किया। रैगांव विधानसभा अंतर्गत स्थित छिलोरी गांव में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण परिवेश में भिंडी की सब्जी, लौकी की सब्जी, आलू बैंगन का भर्ता, चने के साग की भाजी, मूंग दाल, चावल और बिर्रा व आटे की रोटी खाई।
[dgv_vimeo_video id=”639159367″]
[dgv_vimeo_video id=”639159590″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

