Satna News: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर गिरा, हुई मौत

Satna News: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर गिरा, हुई मौत

Satna News : सतना रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, मृतक अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। तभी वो अपनी पत्नी को रीवा- इतवारी एक्सप्रेस में बैठाया और ट्रेन के चलने के बाद उससे उतरने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण वो रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। जिसके नीचे आने से कटकर उसकी मौत हो गई।

मचा हड़कंप

इस हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मृतक की पहचान जितेंद्र के रुप में हुई है जो अपनी पत्नी विनीता को मायके के लिए रवाना करने आया था। वहीं, ट्रेन रुकने पर पत्नी जो इस हादसे को देखकर अचेत हो गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews