सतना में महिला के साथ युवक ने की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसे शादी का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी की है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने महिला के साथ लाखों रुपयों की ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि युवक पर शादी का वादा कर साढ़े 19 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

बता दें कि मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसे शादी का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी की है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसपर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह, साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एएसआई दीपेश सिंह, रोहिणी वर्मा, आरक्षक अंकेश मरमट और सूर्यदेव शामिल रहे।

ये था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 9 जून को महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसने बताया कि आरोपी और उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। जिसने उससे शादी का वादा किया। जिसके बाद उसे इमोशनल ब्लैकमेल किया और अलग-अलग किश्तों में युवती से 19 लाख 52 हजार रुपए ठग लिए। इसके बाद वह शादी से मुकर गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews