
Satna News : आजकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लोकप्रिय गानों पर डांस करना आजकल बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियोस को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना शुरू कर देते हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है, जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है लेकिन कई बार यह शौक काफी लोगों को भारी पड़ जाती है।
मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहा था वीडियो
दरअसल, मामला सतना रेलवे स्टेशन के यार्ड का है, जहां एक युवक को रील बनाने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया। जहां वो रील बना रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिसके कारण वह बुरी तरह से झूलस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के इलाके में अफरा-तफरी मच। ग्रामीणों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है।
दोस्तों संग गया था घूमने
जानकारी के अनुसार, सतना रेलवे स्टेशन के यार्ड में रविवार की शाम युवक जोगेंद्र बुनकर मालगाड़ी की छत पर चढ़कर वीडियो बनाने लगा, तभी वो 25 हजार हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जोगेंद्र करंट के चपेट में आकर जलने और तड़पने लगा और रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। बता दें कि घायल युवक सोहावल गांव का निवासी है जो कि अपने दोस्तों के साथ घुमते-घुमते रेलवे यार्ड पहुंच गया।
मौके पर पहुंची RPF
वहीं, घटना की सूचना पाते ही आरपीएफ के जवान मौकास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे जबलपुर रैफर कर दिया। उधर, आरपीएफ ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

