Satna News: सतना में हुआ अंधे हत्याकांड का खुलासा, भाई की पत्नी निकली आरोपी, जानें विस्तार से…

Satna News: सतना में हुआ अंधे हत्याकांड का खुलासा, भाई की पत्नी निकली आरोपी, जानें विस्तार से…

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि भाई की पत्नी निकली। जिसने खेत में सो रहे जेठ के गले में खुरपा से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना बीते 17 दिसंबर की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल में जुट गई और आखिरकार हत्या का खुलासा कर लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

महिला ने बनाई योजना

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला नरवदिया और उसके जेठ के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नरवदिया ने ही खेत में सो रहे अपने जेठ के गले में खुरपा से वार कर उसकी जान ले ली। दरअसल, नरवदिया घर पर अक्सर अकेली रहती थी तब उसके पास कई लोगों का आना- जाना लगा रहता था। साथ ही, वह दिन भर मोबाइल पर बातें करती रहती थी। जिसके बाद मृतक जमुना ने नरवदिया को चेतावनी दी थी कि वह उसकी हरकतों के बारे में अपने छोटे भाई कल्लू को दे देगा। फिर महिला ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।

SDOP ने दी जानकारी

मामले को लेकर SDOP चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि मृतक अविवाहित था और अपने भाइयों के साथ रहता था। मृतक के भाई कल्लू की पत्नी नरवदिया की हरकतों को लेकर उसका झगड़ा भी होता था। जिसके बाद महिला ने जेठ को रास्ते से हटाने के लिए 17 दिसंबर की रात खेत पर जाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने नरवदिया और उसकी बेटी आशा यादव से पूछताछ की तो दोनों के बयान अलग-अलग निकले। फिर शक के बुनियाद पर पुलिस ने नरवादिया से सख्ती दिखाते हुए पुछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews