कोरोना वायरस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर,गठित की पांच सदस्यों की टीम

कोरोना वायरस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर,गठित की पांच सदस्यों की टीम

अनुराग शर्मा।सीहोर ।

कोरोना वायरस को लेकर जिले का स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है। इसको लेकर जहां प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी विभागों को सजग रहने के लिए कहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर तैयारियां की है। जिला अस्पताल में पांच सदस्यों की एक टीम गठित की है और दो बेड का एक आयसोलेशन वार्ड बनाया वार्ड भी बनाया गया है।
कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस में जिले में सावधानियां रखने और नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सभी विभागों को सजग रहने के लिए कहा गया था। टीम में नोडल अधिकारी डॉ. आरके वर्मा को बनाया गया है। इस दौरान यदि कोरोना का मरीज जिले में कहीं पर भी सामने आता यह टीम उसके घर पहुंचेगी और उसको लेकर उसको अस्पताल लाएगी और आवश्यक जांचें करने के साथ ही उपचार शुरू करेगी।

कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए ज़िला अस्पताल में एक आयसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। इस वार्ड में 2 बेड लगाए गए हैं। यदि इस तरह का कोई मरीज़ संदिग्ध मिलता है। तो उसको उक्त 5 सदस्यों की टीम लेकर इसी वार्ड में पहुँचेगी। यहां पर मरीज़ एवं डॉक्टरों के लिहाज से पूरे इंतज़ाम किए गए हैं।

वार्ड में एन-95 मास्क की उपलब्धत की गई है। इसी का प्रयोग मरीज़ को लाने और उपचार के दौरान किया जाएगा, जो पर्याप्त हैं। इसके अलावा स्वीट सहित अन्य आवश्यक सामग्री यहां पर एकित्रत की जा चुकी है। स्वीट का उपयोग डॉक्टरों को मरीज हैंडिल करने के दौरान लगेगा। जिसमें मरीज व डॉक्टरों के लिए उपयोगी साबित होगा। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिले की सभी ब्लॉकों के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों को भी अलर्ट रहने साथ अस्पतालों में कोरोना से निपटने की तैयारी रखने के लिए कहा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews