Sehore News: भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित, कलेक्टर का आदेश जारी

school TIME

सीहोर, अनुराग शर्मा। मध्य प्रदेश में 72 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नदी नाले उफान पर आने से कई मार्ग बंद हो गए है, सड़कों पर जनभराव की स्थिति बन गई है, ऐसे में भोपाल और नर्मदापुरम के बाद सीहोर कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है वही लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़े..PM Kisan: किसानों के लिए ताजा अपडेट, 31 अगस्त से पहले पूरा करें ये काम, इस दिन आएंगे 12वीं किस्त के 2000

सीहोर कलेक्टर ने ट्वीट कर लिखा है कि आवश्यक सूचना। 16 एवं 17 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे । लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने 16 एवं 17 अगस्त 2022 को जिले के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है।ठाकुर ने सभी अभिभवकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें।

यह भी पढ़े.. Bhopal News : भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टर के निर्देश जारी, भदभदा-कोलार डैम के गेट खोले

सीहोर कलेक्टर ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले, रपटा पर जलभराव की स्थिति में वहां से गुजरने वाले रास्तों को बाढ़ एवं पानी होने की स्थिति में पार न करे। इसके साथ ही ठाकुर ने वर्षा, जल भराव और अतिवृष्टि की स्थिति में लोगों को ऐसी जगहों से हटाने के निर्देश भी दिए है।बाढ़ प्रभावित तथा जलभराव वाले संभावित निचले स्थानों से सुरक्षित सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर जाने की अपील की है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुन ने सभी नागरिकों से खतरनाक और गहरे पानी वाली जगहों पर नहीं जाने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews