डेढ़ माह के बच्चे को टीका लगवाने गए अस्पताल, बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

डेढ़ माह के बच्चे को टीका लगवाने गए अस्पताल, बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सीहोर, अनुराग शर्मा। स्वदेश नगर निवासी विनोद ओर सरिता के घर बच्चा होने की खुशियां अभी पूरी तरह मनाई भी नहीं गई थी कि बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया। माता पिता बच्चे को लेकर टीका लगवाने जिला अस्पताल गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर जैसे ही परिजनों की लगी, उन्होने इकट्ठे होकर अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में हंगामा कर दिया। वे अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हंगामा बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। अस्पताल स्टाफ की मानें तो बच्चे को ज्यादा दूध पिला दिया गया था जिससे फेफड़ों में दूध जम जाने से उसकी मौत हुई है

लगभग डेढ़ माह पहले विनोद ओर सरिता ठाकुर के घर एक स्वस्थ बालक का जन्म हुआ।आज आंगनवाड़ी से फोन आने पर जब पति पत्नी अपने 2 माह के बालक को जिला अस्पताल लेकर आये जहाँ बच्चे को टीका लगाना था। परिजनों के अनुसार बच्चे को नर्स अंदर लेकर गई और थोड़ी देर बाद ही खबर दी कि बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत की खबर जैसे ही परिजनों की लगी, उन्होने अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में हंगामा कर दिया और मौजूदा अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। हंगामा बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। अस्पताल स्टाफ इस मामले में अजीब तर्क देते हुए कह रहा है कि बच्चे को ज्यादा दूध पिला दिया गया था और के फेफड़ो में दूध जम जाने से उसकी मौत हुई है। इस मामले में बच्चे के परिजन अब पुलिस और सीएमएचओ को शिकायत करने की तैयारी कर रहे है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews