वोटिंग से पहले चिंतामन गणेश के दरबार में पहुंचे दिग्विजय सिंह

वोटिंग से पहले चिंतामन गणेश के दरबार में पहुंचे दिग्विजय सिंह

सीहोर| अनुराग शर्मा| राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग होना है| उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह सीहोर के चिंतामण सिद्ध गणेश मंदिर पहुंचे| जहां उन्होंने मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया| इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति को असफल बताया|

केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुवे दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी 4 बार मुख्यमंत्री और 5 वीं बार प्रधानमंत्री के रूप में चीन गए और उसका परिणाम ये हुआ की 55 साल बाद पहली बार lac पर घटना हुई, जिसमें हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए| सरकार को अपनी विदेश नीति पर विचार करना चिहिये|

भाजपा द्वारा एफआईआर कराने के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा मुझसे दुखी रहती है, मैं भाजपा से डरता नही भाजपा का एक चरित्र है जिसमे वो धौस डपट ,निपटा देना ,देख लेंगे का इस्तेमाल करती है| मैं इससे डरता नही हूँ, 40 साल से लड़ाई लड़ रहा हु मेने अपने आदर्शों से कभी समझौता नही किया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews