सीहोर में ABVP के कार्यकर्ताओं ने सेंट एनी स्कूल पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, धार्मिक आधार पर बच्चों को परेशान करने का आरोप

सीहोर में ABVP के कार्यकर्ताओं ने सेंट एनी स्कूल पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, धार्मिक आधार पर बच्चों को परेशान करने का आरोप

Sehore News : सीहोर जिले के सेंट एनी स्कूल में पिछले दिनों बच्चों के तिलक और कड़ा पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी। जिसे लेकर आज हिन्दू सगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठन के नेताओं का आरोप है कि स्कूल ईसाइ वाद का समर्थन कर रहा है। साथ ही, हिन्दू बच्चों पर अपने तौर तरीके थोप रहा है। हिन्दू बच्चों को तिलक, कलावा और कड़ा पहनकर आने से मना किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”845208152″]

कार्यकर्ताओं में दिखा रोष

केवल इतना ही नहीं, उनका आरोप है कि धार्मिक आधार पर बच्चों को परेशान भी किया जा रहा है। वहीं, मामले को लेकर स्कूल के प्राचार्य बच्चों को कहते है कि भगवान तुम्हारे काम नहीं आएगा। गॉड काम आएगा इसलिए तुम लोग तिलक, कलावा व कड़ा पहनकर स्कूल मत आया करो। जिसे लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को मिला है।

[dgv_vimeo_video id=”845207230″]

[dgv_vimeo_video id=”845207471″]

[dgv_vimeo_video id=”845207587″]

जमकर हुई नारेबाजी

इस दौरान स्कूल परिसर में जोरदार नारेबाजी भी की गई। साथ ही, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं और स्कूल प्रबंधन बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। स्कूल में हो रहे हंगामे को देखकर स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदारो ने मेन गेट बंद कर दिया है तो वो कुछ बोलने से मना कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”845206966″]

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews