कमलनाथ के इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा में ख़ुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बाटी मिठाई

कमलनाथ के इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा में ख़ुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बाटी मिठाई

सीहोर। अनुराग शर्मा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपाई चौराहा स्थित विधायक सुदेश राय के कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर कमलनाथ के इस्तीफे और भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के केप पहनकर और कमल के झंडे लहरा कर ढोल ढमाकों की आवाज पर जमकर भंगड़ा भी किया। कार्यकर्ताओं के द्वारा बम पटाके फोड़े गए जमकर आतिश्वाजी की गई। मिठाईयों का वितरण नागरिकों में किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय और भारत मो की आरती भारतीय जनता पार्टी के जयघोष किए। कार्यालय में इस मौके पर कार्यालय प्रभारी सतीश बनवैया,भाजपा नेता , भूपेंद्र राय, राजेश मोहन चौरसिया,आशीष पचौरी,राजू सिकरवार, सनी राय, कन्हैयालाल मालवीय, नरेंद्र राजपूत, मोहन राय मांझी, अरूण राय, विपिन सासता, रोहित वर्मा, राजेश परिहार, निर्मल पवार, ओमप्रकाश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews