बाइक सवार बदमाशों ने की नायब तहसीलदार की मां से चेन स्नेचिंग

biker-chain-snatcher-in-sehore

सीहोर। अनुराग शर्मा। 

सीहोर  जिले में चोरी की घटना थमने का नाम ही ले रही है। आए दिन चोर कही सूने मकान, दुकान और महिलाओं के गले से चैन स्नेचिंग आदि को अपना निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस इतना सब कुछ होने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे चोरो के हौसले काफी बुलंद हैं। ऐसा ही एक मामला इछावर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ पूणिर्मा शर्मा का सामने आया है। वह गुरुवार को शाम आठ बजे अपनी बाईक पर सवार होकर सबजी खरीद कर लोट रही थी। तभी बाईक पर सवार दो लूटेरों ने पीछे से उनकी मां के गले से चेन छीनकर भाग गए। उन्होंने बाईक पर सवार लूटेरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नही आए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews