डिनर के साथ बनी बीजेपी की डिप्लोमेसी

डिनर के साथ बनी बीजेपी की डिप्लोमेसी

सीहोर। अनुराग शर्मा. मध्यप्रदेश में सियासी घटनाक्रम लगातार बदलता जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद 22 सिंधिया समर्थक विधायक बेंगलुरु के रिसॉर्ट में डेरा डालकर बैठे है और सभी 22 विधायकों ने राज्यपाल को अपने इस्तीफे भी 2 बार भेज दिये । भाजपा ने सोमवार को फ्लोर टेस्ट की मांग की लेकिन विधानसभा स्पीकर ने 26 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर कमलनाथ सरकार को 10 दिन की लाइफलाइन दे दी। इसके बाद भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है । वही राज्यपाल ने भी सरकार को फटकार लगाते हुए 17 मार्च को ही फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं ।

इन सारी स्थितियों को देखते हुए भाजपा ने अपने सभी विधायकों को एयरपोर्ट से वापस बुलाकर राजधानी के नजदीक  शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के एक रिसोर्ट में ठहराया है। बताया जा रहा कि सभी भाजपा विधायक सीहोर के इछावर रोड स्थित ग्रेस रिसोर्ट में ठहरे हैं। सोमवार रात पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और वीडी शर्मा भी यहां पहुंचे और विधायकों के साथ ही डिनर किया। इस डिनर पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा भी की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews