कोरोना: जिला अस्पताल पहुंचकर BJP विधायक ने डॉक्टरों को किया अलर्ट 

कोरोना: जिला अस्पताल पहुंचकर BJP विधायक ने डॉक्टरों को किया अलर्ट 

सीहोर।अनुराग शर्मा।

कोरोना आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ विधायक सुदेश राय सक्रीय बने हुए है। विधायक सुदेश राय ने आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक राय ने अस्पताल के सभी वार्डो के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए बनाए गए इंमरजेसी वार्ड को भी देखा।

विधायक राय के द्वारा सिविल सर्जन डॉ आनंद शर्मा, आरएमओ डॉ सुधीर श्रीवास्तव, डॉ आरके वर्मा से कोरोना आपदा महामारी से निपटने के लिए सभी मेडिकली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के साथ अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जा रहीं अन्य शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। विधायक श्री राय ने कोरोना वायरस महामारी के मध्य जिला अस्पताल में सामान्य मरीजों के उपचार का भी विशेष ध्यान रखने जरूरत पडऩे पर भर्ती वार्ड में पलंग बढ़ाने जरूरी दवाईयों का पूरा स्टाक रखने सहित अन्य नागरिकों के लिए उपयोगी सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ आनंद शर्मा को दिए। विधायक सुदेश राय के द्वारा डॉक्टरों से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित जनहितैशी स्वास्थ्य योजनाओं की भी प्रगति को लेकर सवाल किया। डॉक्टरों ने संतोषजनक जबाव दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews