BJP विधायक की तबियत बिगड़ी, ब्लड सैम्पल जांच के लिए भेजा

BJP विधायक की तबियत बिगड़ी, ब्लड सैम्पल जांच के लिए भेजा

सीहोर।अनुराग शर्मा।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की इछावर विधानसभा से भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई , जिसके बाद उन्हें आनन फानन में सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।इसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।सभी जांच नॉर्मल आने के बाद कोरोना परीक्षण के लिए भी ब्लड सेम्पल भेजा गया।

दरअसल, देर रात सर्दी जुकाम और बुखार के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई थी वही वीपी भी बढ़ गया था ।जिसके चलते उन्होंने सीहोर जिला अस्पताल में भेजा गया था। जिला स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में परीक्षण के लिए भेजा था ।जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ ।इसके बाद सभी प्रारंभिक रिपोर्ट नार्मल आई। लेकिन सतर्कता बरतते हुए उनके ब्लड सैंपल को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है। अभी इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री से टेलीफोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में डॉ स्कंद त्रिवेदी ने उनकी सभी जांच की वह पूरी तरह नार्मल कोरोना परीक्षण के लिए भी ब्लड सेम्पल भेजा गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews