CAA के समर्थन में BJP का हस्ताक्षर अभियान

CAA के समर्थन में  BJP का हस्ताक्षर अभियान

सिहोर।अनुराग शर्मा।

भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेय चौराहा से शहर में सीएए के समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। सैकड़ों नागरिकों ने घरों दुकानों से निकलकर नागरिकता संशोधन बिल सीएए का समर्थन किया। भाजपा नेता श्री महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिस के बाद अटल चौक से तहसील चौराहा तक एवं कोतवाली चौराहा से मेन रोड के बाजार में स्थित घरों और दुकानों पर पहुंचकर महाजन ने सीएए के समर्थन में नागरिकों की सहमति से फार्म पर हस्ताक्षर कराए। महाजन ने नागरिकों को केंद्र सरकार के द्वारा बनाए नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी भी दी।

महाजन ने बताया की यह कानून किसी की भी नागरिकता नहीं छीनने के लिए नहीं बनाया गया है यह कानून पाकिस्तान बग्लादेश और अफगानिस्तान के पीडित अल्पसंख्यकों जो भारत में शरण लेने के इच्छुक है उन्हे सरलता से नागरिकता देता है। देश में निवासरत अल्पसंख्यकों को इस कानून से कोई नुकसान नहीं है। नागरिकों ने महाजन के द्वारा प्रस्तुत जानकारी को विश्ववानीय मानते हुए सीएए कानून का समर्थन किया।

कार्यकताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता महाजन ने कहा की सीएए का विरोध कर रहे लोगों के द्वारा देश के संविधान की धज्जियों उड़ाई जा रहीं है जिस का हम निंदा करते है। उन्होने कहा की हजारों नागरिकों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान का स्वागत किया गया है जिस में शहर के अल्पसंख्यक भी शामिल है उन्होने कहा की उक्त समर्थन में भराए गए फार्म राज्यपाल के पास भेंजे जाएंगे। सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शहर में निरंतर चलाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews