कोरोनाकाल में हुई रक्त की कमी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

कोरोनाकाल में हुई रक्त की कमी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सीहोर, अनुराग शर्मा। मंत्री ओपी सकलेचा की मौजूदगी में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में युवाओं के दल ने स्थानीय गीता भवन में रक्त दान कर अपने कर्तव्य को निभाया। कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदाताओं की कमी होने से जिला अस्पताल में मौजूद ब्लड बैंक में रक्त का आभाव हो गया था, जिसके चलते गंभीर मरीजों को संकट का सामान करना पड़ रहा था।

प्रिंस राठौर मित्र मंडल में इस स्थिति की गंभीरता को समझ कर आज मंत्री ओपी सखलेचा की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। ब्लड बैंक के कर्मचारियों की सहायता से आज 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कोरोना संक्रमण के चलते ब्लड बैंक में रक्त के आभव को दूर किया। इस अवसर पर प्रिंस राठौर ने विश्वास दिलाया कि ऐसे शिविर समय समय पर आयोजित किये जायेंगे और रक्त के आभाव में किसी भी मरीज को परेशान नही होने दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews