गड़बड़ियों के बाद इस परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे ADM-ASP

गड़बड़ियों के बाद इस परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे ADM-ASP

अनुराग शर्मा | सीहोर ।

मध्यप्रदेश के सीहोर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की चल रही बोर्ड परीक्षा में सीहोर जिला हमेशा सुर्खियों में रहा है ।बीते वर्ष आष्टा में 12 वी का पर्चा लीक कांड हो या नकल माफियाओं द्वारा केंद्र अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला हो |आष्टा बोर्ड परीक्षा में हमेशा सुर्खियों बना रहा है। क्योंकि यह नकल माफियाओं का गढ़ बन चुका है । लेकिन मीडिया की जागरूकता के कारण इस बार प्रशासन मुस्तेद है लेकिन फिर भी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन एक फर्जी मुन्ना भाई दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए धराया था ।

इसी को ध्यान रखते हुए आज सीहोर जिले के संवेदनशील अधिकारी अपर कलेक्टर विनोद चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव आष्टा के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. आष्टा के सेकर्ड हार्ड स्कूल परीक्षा केन्द्र, शासकीय मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र खामखेड़ा जत्रा का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओ का जायजा लिया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews