चार साल से फरार आरोपी लखन को किया गिरफ्तार

chor-giraftaar-ashta

आष्टा। मोहम्मद सादिक।

पिछले दो माह से लगातार फरार आरोपियो की सरगर्मी से तलाश कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभी तक एक दर्जन से भी अधिक फरार वारंटियो को पकड़ा जा चुका है। एसडीओपी वीरेद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीआई कुलदीप  खत्री द्वारा एक टीम गठित की गई । जो लगातार आरोपियो को एक के बाद एक गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर रही है। टीआई श्री ख़त्री ने बताया कि 2014 से फरार आरोपी लखन मेवाड़ा पिता मांगीलाल मेंवाड़ा निवासी देवकी छापरी को घेराबंदी कर पकड़ा। इस महत्वपुर्ण सफलता में प्रधान आरक्षक अशोक श्रीवास्तव आरक्षक अशोक यादव राधेश्याम यादव आरक्षक शैतान सिंह अर्जुन सिंह बावरिया जितेंद्र परमार आदि पुलिस जवानो ने आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews