CM मोहन यादव के मंत्री सख्त : करण सिंह वर्मा ने मंच से दी चेतावनी ‘पैसा खाया तो सस्पेंड कर दूंगा’

CM Mohan Yadav's minister

Karan Singh Verma warned the officials : मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किसानों से एक भी पैसा लिया तो वो उन्हें सस्पेंड कर देंगे। उन्होने कहा कि ‘बहुत कम लोग कलेक्टर बने हैं..बहुत कम कमिश्नर बने हैं। लेकिन पैसा खाने की मैंने सुन ली तो सस्पेंड। अच्छा काम करोगे सम्मान होगा।’

मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से दी चेतावनी

विकसित भारत संकल्प यात्रा सीहोर जिले के ग्राम पंचायत खैरी पहुंची। यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी सम्मिलित हुए। इसी दौरान उन्होने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अधिकारी कर्मचारियों ने किसानों से एक भी पैसा लिया तो वो उन्हें छोड़ेंगे नहीं। ऐसे लोग नौकरी करने लायक नहीं रहेंगे।

उन्होने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान बहुत मुश्किल से पैसे कमाते हैं और अगर उनसे किसी अधिकारी या कर्मचारी ने पैसा खाया तो वो उन्हें सस्पेंड कर देंगे। इस कार्यक्रम बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे और मंत्रीजी की इस चेतावनी को सुनकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

सीएम मोहन यादव पहले ही अधिकारियों को कर चुके हैं आगाह

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने पिछले दिनों शाजापुर में ड्राइवर से औकात पूछने वाले कलेक्टर किशोर कान्याल को हटाया था। इस दौरान उन्होने चेतावनी दी थी कि अधिकारी अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। इस कार्रवाई के जरिए उन्होने स्पष्ट संदेश दिया था कि किसी भी अधिकारी द्वारा किसी के साथ किया गया दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब उसी तर्ज पर उनके मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी मंच से कह दिया है कि अगर उनकी जानकारी में ये बात आई कि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने किसानों या किसी और से एक भी पैसा लिया तो वो सख्त कदम उठाते हुए उसे सस्पेंड कर देंगे।

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”902467600″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews