कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय एक साथ, कम्प्यूटर बाबा का बयान

Computer-Baba-raid-on-mafia

अनुराग शर्मा/सीहोर। कंप्यूटर बाबा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सड़क पर उतरने के बयान पर कहा है कि कांग्रेस में सीएम कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह तीनों एक साथ हैं और सभी मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं लक्ष्मण सिंह की उनको लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

सीहोर जिले के बुधनी तहसील पहुंचे न्यास बोर्ड के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा, जहां पत्रकारों से चर्चा में ये भी कहा कि नर्मदा सेना गठन करने की तैयारी चल रही है और जल्द ही इसका गठन किया जाएगा। वहीं अवैध रेत खनन को लेकर उनका कहना है कि पिछले 15 साल में शिवराद सरकार के नेतृत्व काल में प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन किया गया सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार ने न नर्मदा का सम्मान किया न संतों का और न ही गौमाता का, और इन्हीं के श्राप से वो सत्ता से बाहर हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews