मंत्री पद ना मिलने से नाराज विधायकों को लेकर क्या बोले गोविंद गोयल, देखें वीडियो

Congress-leader

सीहोर।

कमलनाथ मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से कांग्रेस विधायक की नाराजगी को लेकर कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने बड़ा बयान दिया है। गोयल ने कहा कि 15 वर्षो के बाद कांग्रेस सरकार में आई है इसलिए हर विधायक जनता की ज्यादा से ज्यादा सेवा करना चाहता है और जनता की ज्यादा सेवा के लिए पद की मांग की जाती है।

दरअसल, आज सीहोर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जो भी विधायक चुनकर आए है उनकी इच्छा रहती है वो भी मंत्री बनकर जनता की सेवा करे।लेकिन जो मंत्री नही बने है उनके सम्मान में भी कोई कमी नही रहेगी। उनके क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।वो चिंता ना करे।इतने सालों बाद कांग्रेस सत्ता में आई है और विधायक चुनकर पहुंचे है तो हर किसी की इच्छा होती है कि वे भी मंत्री बने और जनता की ज्यादा से ज्यादा सेवा करे।

वही उन्होंने वंदे मातरम विवाद को लेकर कहा कि देश प्रेम की भावना दिल से होती है दबाव से नही। साथ ही शासकीय कर्मचारियों को आरएसएस की शाखा पर रोक के मुद्दे पर कहा कि कांगेस धर्मनिष्पेक्षता के सिद्धांत पर कार्य करती है और भाजपा धर्म के नाम पर भृम फैलाती है, लेकिन अब ऐसा नही चलेगा। देश को एकजुट करना होगा और देशभऱ में धर्मनिष्पेक्षता लानी होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews