रसोई गैस के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की महांगाई नीति के खिलाफ की नारेबाजी

रसोई गैस के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की महांगाई नीति के खिलाफ की नारेबाजी

अनुराग शर्मा/सीहोर। महंगाई से मार झेल रही आम जनता के जले में सरकार ने नमक छिड़कने का काम किया है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए। सरकार की महंगाई नीति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  अटल चौक पर रसोई गैस की खाली टंकी रखकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की महंगाई  बढ़ाने वाली नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की कड़ी आलोचना भी की है। कांग्रेस नेता  ने पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश में लगातार महंगाई बढ़ रहीं है, प्याज आंसू निकाल रही है तो दूध के दाम भी आसमान पर छू रहे हैं। केंद्र सरकार ने रसोई गैस टंकी की कीमत बढ़ाकर आम जनता का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई को लेकर कांग्रेस का कहना है का दिल्ली हार से बौखलाई बीजेपी आम जनता से इसका बदला ले रही है। चुनाव के बाद हीं कीमतों में बढ़ा ईजाफा किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews