अब BJP विधायक करण सिंह वर्मा ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

अब BJP विधायक करण सिंह वर्मा ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

सीहोर। अनुराग शर्मा।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) का ग्राफ(graph) हर दिन बढ़ रहा है। इस बीच लोगों से अपील की जा रही है कि वो घर के अंदर रहें। केंद्र के द्वारा जारी गाइडलाइन(guideline) के निर्देशों का पालन करें। प्रदेश के नेता ही अपील को अनसुना कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के नेता द्वारा सरेआम हर दिन गाइडलाइन में जारी निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसी बीच सीहोर के इछावर विधायक करण सिंह वर्मा(karn singh verma) ने सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई हैं।

दरअसल शनिवार को इछावर विधायक करण सिंह वर्मा सीहोर के भाव खेड़ी विधानसभा में भूमि पूजन करने पहुंचे। इछावर विधायक वर्मा के साथ लोगों की काफी संख्या बल थी। भारी भीड़ के साथ इछावर विधायक कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे। वही कार्यक्रम में 10 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ 65 साल के बुजुर्ग भी शामिल थे। जबकि केंद्र के द्वारा जारी गाइडलाइन में साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना काल में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग को घर से निकलने की इजाजत नहीं है। हालाकि विधायक के केंद्र के निर्देशों की अवेहलना पर प्रशासन के अधिकारी भी मौन रहें। वहीं जहां एक तरफ प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैल रहा है वहीं दूसरी तरफ नेताओं द्वारा नियमों की उड़ती धज्जियां परेशानी बनी हुई है।

वहीं से पहले शुक्रवार को इंदौर में बीजेपी के एक पूर्व विधायक ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के मौके पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां उन्होंने करीबन 2000 परिवारों को राशन बांटा। हालांकि शुरुआत में तो लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की। लेकिन अचानक से भीड़ उग्र हो गई और नियमों की धज्जियां उड़ गई। जिसके बाद कांग्रेस की शिकायत पर पूर्व विधायक पर 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews