कोरोना वायरस : लॉकडाउन में बढ़ गए दाल और सब्जियों के दाम

कोरोना वायरस : लॉकडाउन में बढ़ गए दाल और सब्जियों के दाम

सीहोर।अनुराग शर्मा।

लॉक डाउन का असर सीधे-सीधे आमजन के दैनिक उपयोग से जुड़ी आटा दाल चावल सब्जी पर पड़ रहा है। जनता कर्फ्यू के बाद से ही इन सामग्री के दाम बढ़ने लगे है। लोग किराना परचून का सामान दूध सब्जी खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, और एक 1 महीने का राशन इकट्ठा खरीद रहे हैं। इसी की वजह से बाजार में आटा की डिमांड 50 टन से बढ़कर 60 टन तक पहुंच गई है। दालो पर थोक व्यापारियों ने ₹2 खेरीज व्यापारियों ने ₹5 बढ़ा दिया है।

हालांकि हरी सब्जी के दाम स्थिर रहे लेकिन आलू प्याज़ जैसी सब्जी पर भी 5 से 7 रुपया प्रति किलो दाम बढ़ गए है।सामान दिनों में सीहोर जिले में रोज 50 टन आटा की खपत होती है। लेकिन लॉक डाउन के बाद आटा की डिमांड बढ़ गई है। इसी तरह थोक दाल कारोबारी बताते हैं कि जिले भर में रोज़ 10 टन दलों की बिक्री होती है 14 अप्रैल तक लाक डाउन होने की खबर के बाद थोक दाल कारोबारियों ने तुरंत दाल के भाव 82 रुपए किलो से 85 कर दिए।थोक मैं 3 रुपय किलो का भाव बढ़ाने से खेरीज विक्रेताओं ने 85 रुपय किलो की दाल 90 से 95 रुपय किलो में बेचना शुरू कर दि है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews