लॉकडाउन में भी नहीं थम रहे अपराध, सीहोर में मां बेटी की निर्मम हत्या

लॉकडाउन में भी नहीं थम रहे अपराध, सीहोर में मां बेटी की निर्मम हत्या

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाने क्षेत्र में मां बेटी की हत्या कर दी गई। मां की धारदार हथियार से और बेटी का गला दबा कर हत्या की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों लाश का बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शक के आधार पर दामाद को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी लीला बाई 52 वर्ष एक सप्ताह पहले सीहोर के बिलकिसगंज में रहने वाली अपनी बेटी सुमन 26 वर्ष के घर गई थी। इसी सचूना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने उसे क्वरंनटाइन कर दिया था। बीत​ रात अज्ञात आरोपी ने घर के अलग कमरे में सो रही लीला बाई की धारदार हथियार गला रेता और फिर दूसरे कमरे में सो रही बेटी सुमन का गला दबा कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब सुमन के पास सो रहे उसके बच्चे एक बेटी और बेटे ने उसे जगाने के लिए कई आवाजें दी तो वह नहीं उठी, वहीं दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उनकी नानी के गले से खून बह रहा था। जानकारी पडोसियों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की। उसके बाद लीला बाई का दामाद और सुमन का पति राजमल को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। जबकि राजमल का कहना है कि वह घटना की रात भूसा भरने गया था। स्थानिय लोगों ने बताया कि राजमल मजदूरी करता है,इससे पहले उसका कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews