बेरोजगार चयनित अभ्यर्थियों की सीएम से मांग- “शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करें”

बेरोजगार चयनित अभ्यर्थियों की सीएम से मांग- “शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करें”

सीहोर, अनुराग शर्मा। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थी संघ ने प्रदेश सरकार से कोरोना खौफ के चलते बंद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थी संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

बेरोजगार चयनित अभ्यार्थियों ने कहा की शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शासकीय स्कूलों में शिक्षिकों के रिक्त पदों पर उच्च माध्यमिक के 19200 और माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 11374 से अधिक शिक्षकों को पदस्थ किया जाए। अभ्यार्थियों ने कहा की 9 सालों के बाद वर्ष 18 में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर शासकीय शिक्षक बनने का सपना पूरा हो रहा था। प्रदेश सरकार के द्वारा जुलाई 2020 में चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन शुरू किया गया लेकिन कोविड 19 के कारण सरकार ने उच्च माध्यमिक के 19 हजार दो सौ और माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 11 हजार तीन सौ से अधिक शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। चयनित अभ्यार्थियों द्वारा कई बार क्षेत्रीय विधायक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ज्ञापन देने वालों में नवेद हुसैन, लक्ष्मीनारायण आहुजा, विनीत कौशल, अशोक वर्मा, अब्दुल कादीर, राजेश मेवाड़ा आदि शामिल रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews