सीहोर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली कंपनी के सहायक यंत्री गिरफ्तार

सीहोर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली कंपनी के सहायक यंत्री गिरफ्तार

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सीहोर के इछावर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, लोकायुक्त पुलिस ने बिजली कंपनी के सहायक यंत्री कैलाश चौधरी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कैलाश चौधरी ने ट्रांसफार्मर रखने के लिए रिश्वत की मांग रहा था। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – सीनियर आईएएस के किस बयान से नाराज हुईं उमा भारती, सीएम से की बात 

दरअसल, सहायक यंत्री किसानों से काम करने के बदले रिश्वत ले रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ठेकेदार ने भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी को की। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, टीम पूरे दलबल के साथ मौकास्थल पर पहुंची और कैलाश चौधरी को 15 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। साथ ही, उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और उससे पुछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – CG Weather : 4 नवंबर से मौसम में बदलाव, 2 संभागों में बारिश की चेतावनी, नवंबर में बढ़ेगी ठिठुरन, तेजी से गिरेगा तापमान, 2 सिस्टम होंगे तैयार

इस मामले में डीएसपी ने बताया कि, “सत्यापन के दौरान आरोपी 15 हजार रुपए रिश्वत लेने वाला था। जिसकी सूचना मिलते ही टीम की ओर से तुरंत ट्रेप कार्रवाई की गई। जिसमें उन्हें 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि, आरोपी किसानों के पंप कनेक्शन की फाइल को पास करने के नाम रिश्वत ले रहा था।

यह भी पढ़ें – गुजरात चुनावों की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को होगी मतगणना

वहीं, मध्यप्रदेश विधुत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सीके पवार ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधुत वितरण कंपनी के इछावर में पदस्थ सहायक यंत्री कैलाश चौधरी को निलंबित करने की कार्रवाई का प्रतिवेदन भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम में डीएसपी योगेश कुरचानिया, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक नेहा परदेशी, आरक्षक मुकेश, अवध बाथवी, राजेंद्र पावन, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे। फिलहाल, इनकी आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें – KBC 14 की होस्ट बनकर नीना गुप्ता ने पूछे ऐसे सवाल, अमिताभ बच्चन हुए हैरान; देखें वीडियो

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews