मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 3 उपभोक्ताओं पर एफआइआर

मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 3 उपभोक्ताओं पर एफआइआर

सीहोर। अनुराग शर्मा।

पिछले दिनों शहर से करीब 25 गड़बड़ी वाले संदिग्ध मीटरों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था इसमें 3 मीटरों की जांच रिपोर्ट आई है  इन मीटरों की वायरिंग में छेड़छाड़ की गई थी इसके अलावा मीटर के बाहर से कनेक्शन कर बिजली की चोरी की जा रही थी इन मीटरों में छेड़छाड़ करने वाले तीन लोगों पर बिजली कंपनी ने एफ आई आर दर्ज कराई है बिजली कंपनी के अधिकारियों  का कहना है कि मीटर वाचक शहर में घर घर बिजली की खपत की रीडिंग लेने के लिए जाते हैं इसके बाद मीटरों की रीडिंग का मिलान पिछले रीडिंग से किया जाता है इसके बाद मिलान में यदि बिजली की खपत व रीडिंग में अंतर मिलने पर संबंधित मीटरों की जांच की जा रही है शहर में पिछले महीने में करीब 300 मीटर बदले गए

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews