शार्ट सर्किट से लगी आग खेतों में फैली, 24 एकड़ में लगी फसल खाक

शार्ट सर्किट से लगी आग खेतों में फैली, 24 एकड़ में लगी फसल खाक

सीहोर/अनुराग शर्मा। ग्राम पंचायत खजुरिया कला में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे 6 किसानों के खेतों में पककर खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। करीब 24 एकड़ में लगी फसल इस आग में स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण करने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग एक खेत से दूसरे में फैल गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खजुरिया कला में सुबह करीब 4.30 बजे बिजली लाइन में हुए फाल्ट से आग लग गई। इससे सुंदर रघुवंशी की 15 एकड़, हीरालाल गौर 2 एकड़, सगुन बाई 3 एकड़, लखन गौर 1 एकड़, इमरत गौर 2 एकड़ और अजबसिंह के खेत में पककर खड़ी गेहूं की 1 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों पर पहुंचे, लेकिन वो आग पर काबू नहीं पा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews