वन विभाग की लकड़ी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई,2 लाख की लकड़ी जब्त,2 गिरफ्तार

वन विभाग की लकड़ी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई,2 लाख की लकड़ी जब्त,2 गिरफ्तार

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीह़र इछावर लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग स्थानों से लाखों रुपए की अवैध लकड़ी जब्त की है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जब्ती के दौरान लकड़ी तस्करों और वन अमले ने बीच झूमाझटकी हुई जिसमें अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी आरोपी फरार हो गए।

इछावर रेंजर शिवप्रकाश शिवहरे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लकड़ी तस्कर नादान और दौलतपुर के जंगल से सागौन व खैर की लकड़ी का परिवहन करने वाले हैं। रेंजर शिवहरे ने सीहोर डीएफओ के मार्गदर्शन में सीहोर डिपो के रेंजर प्रकाश चंद उइके , इछावर रेंज अमला और पुलिस की 6 सयुक्त टीम बनाकर अलग अलग स्थानों पर तैनात की गई थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे नादान से बोरदी की ओर एक पीकअप वाहन आता दिखाई दिया। टीम द्वारा वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सागौन के 33 नग रखे हुए थे। इस बीच वाहन चालक और उसके साथी वे वनकर्मियों के साथ झूमाझटकी कर अंधेरे का लाभ उठाया और मौके से फरार हो गये। दूसरी कार्रवाई झालकी और कल्याणपुरा के बीच सुबह 6 बजे की गई। एक आयशर वाहन जिसमें खेर की लकड़ी भरी हुई थी, लकड़ी चोरों ने प्रशासन को गुमराह करने के लिए लकड़ी के ऊपर प्याज की बोरिया जमा रखी थी। अमले ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के नाम रवि पिता नारायण व भंवरलाल पिता जगदीश निवासी कोटा राजस्थान बताए जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews