अच्छी खबर: सीहोर अब तक है कोरोना मुक्त, विदेश से लौटे 232 में से 184 की स्क्रीनिंग पूरी

अच्छी खबर: सीहोर अब तक है कोरोना मुक्त, विदेश से लौटे 232 में से 184 की स्क्रीनिंग पूरी

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर जिले में नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर सतर्कता बरती जा रही हैं | जिले में अब तक विदेश भ्रमण कर आए हुए यात्रियों की कुल संख्या 232 है। विदेश भ्रमण से अब तक आये कुल 184 व्यक्तियों की स्क्रीनिग पूर्ण की जा चुकी है। साथ ही अन्य राज्यों और जिलो से अब तक आए हुए यात्रियों की कुल संख्या 30 हजार 889 जिनमें सभी स्कीनिंग की जा चुकी है।

विदेश से आए हुए यात्रियों में से सभी 184 में से 184 व्यक्तियों की होम क्वांरेंटाइन अवधि पूर्ण हो चुकी है। अभी तक कुल 24 हजार 862 व्यक्ति होम क्वांरेंटाइन अवधि पूर्ण कर चुके हैं । जिले में कोरोना अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नही मिला है | कुल 217 से 176 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है | जबकि अभी 41 मरीज ऐसे है जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। जिले में विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में 5 मरीज भर्ती है | इसी प्रकार 48 ऐसे लोग भी है जो विदेश से आए लेकिन उन्होंने अपने गृह जिले में वापसी नहीं की है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews