लॉकडाउन में चल रही थी गुटखे की कालाबाज़ारी, करीब 3 लाख का गुटखा पकड़ाया

लॉकडाउन में चल रही थी गुटखे की कालाबाज़ारी, करीब 3 लाख का गुटखा पकड़ाया

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर पुलिस ने 3 लाख का अवैध गुटखा पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर रेहटी पुलिस ने एक टाटा 407 की तलाशी ली और उसमें से 2 लाख 91 हजार का अवैध राजश्री गुटका पाऊच ओर जर्दा पाऊच जप्त किया। बता दें कि लॉकडाऊन के दौरान सारे तंबाकू उत्पाद प्रतबंधित किये गए हैं और इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक है।

जिला कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध  किया गया गुटखा जो कि मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है, उसके इतनी मात्रा में पकड़ाए जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कलेक्टर के आदेश की अवहेलना के बाद धारा 188 के तहत केस दर्ज कर गाड़ी ओर माल जब्त किया गया है। बता दें कि इलाके में लगातार राजश्री गुटखा की कालाबाजारी हो रही थी, रेहटी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि भारी संख्या में राजश्री गुटखा जर्दा का परिवहन किया जा रहा है लेकिन हर बार पुलिस की पकड़ से आरोपी बच निकलते थे। आखिरकार रेहटी पुलिस ने इस बार मुखबिर की सूचना पर कड़ी नाकाबंदी कर आरोपी को माल के साथ पकड़ा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews