Sehore: जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो रहवासियों ने खुद ही बना डाली सड़क

Sehore: जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो रहवासियों ने खुद ही बना डाली सड़क

सीहोर।अनुराग शर्मा।

जिले के भोपाल नाका क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 और 21 के बीच के क्षेत्र में बारिश आते ही आवागमन की भारी समस्या को देखते हुए मोहल्ले के रहवासियों ने जनभागीदारी से खुद ही रोड बनाना शुरू कर दिया जिसमें मोहल्ले की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रहवासियों ने घर घर से पैसा एकत्रित किया और सभी महिलाओं और पुरुषों ने श्रमदान कर यह सड़क बनाई।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हमने पार्षद, नगर पालिका सीएमओ सहित सभी को पिछले कई महीनों से इस समस्या से अवगत कराया किंतु हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ और अब बारिश आते ही महिलाओं वह बच्चों सहित सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता इसलिए हमने खुद ही इस सड़क को बनाने का निर्णय लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews