नहीं हट पा रहे हैं अवैध नल कनेक्शन, अभी भी शहर में तीन हजार से ज्यादा अवैध कनेक्शन मौजूद

नहीं हट पा रहे हैं अवैध नल कनेक्शन, अभी भी शहर में तीन हजार से ज्यादा अवैध कनेक्शन मौजूद

सीहोर, अनुराग शर्मा। शहर में अभी भी अवैध नल कनेक्शन नहीं कट सके हैं, यही कारण है कि कई क्षेत्रों में आज भी कम प्रेशर की समस्या बनी रहती है। इन क्षेत्रों में पानी का संकट बना रहता है। नगरपालिका ऐसे कई नल कनेक्शनों को चिन्हित कर उन कनेक्शनों को काट चुकी है लेकिन अभी भी करीब तीन हजार अवैध नल कनेक्शन है जिन्हें काटना जरूरी हो गया है।

शहर में जब पेयजल संकट की समस्या होती है तो इसका एक कारण अवैध नल कनेक्शन भी है। अवैध नल कनेक्शनों के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। कई जगह कम प्रेशर की समस्या भी बनी रहती है। कई बार लोग इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोग टैक्स भी नहीं जमा कराते हैं, समय पर जलकर जमा नहीं करते हैं। यही कारण है कि नगरपालिका को लोगों से करीब चार करोड़ रुपए से अधिक जल कर वसूल करना बकाया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews