कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर साधा निशाना, कांग्रेस के चरित्र पर उठाए सवाल

कैलाश विजयवर्गीय

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर में चल रहे बीजेपी जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि इस देश में गैर जवाबदार विपक्ष है और वह किसानों के कंधे का उपयोग कर देश में अस्थिरता का वतावरण बनाना चाहते है। विजयवर्गीय ने कहा कि मैं समझता हूं उनके चेहरे बेनकाब होंगे।

कांग्रेस के ट्रैक्टर ट्राली प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विधानसभा ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचने की बात पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस का क्या चरित्र है, मुझे समझ नहीं आता, क्योंकि वह कांग्रेस केरल में कम्युनिस्ट के खिलाफ खड़ी होती है। वही कांग्रेस किसान आंदोलन में लीड कर रही है, कम्युनिस्ट और वामपंथी उसको स्पोर्ट कर रहे हैं। बंगाल में फिर कम्युनिस्ट के साथ मिलकर कांग्रेस टीएमसी के खिलाफ खड़ी हो रही है।

बंगाल की सीएम पर साधा निशाना

कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल हिंसा को लेकर कहा कि बंगाल इस देश में एक अलग प्रकार का प्रदेश है। वहां पर डेमोक्रेसी नहीं है, वहां पर हिटलर शाही है, नादर शाही और हिंसक राजनीति है। मेरे प्रभारी बनने के बाद लगभग 6 वर्षों में 300 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। 2019 लोकसभा के बाद 135 कार्यकर्ता मारे गए है। हिंसक राजनीति में प्रजातंत्र की स्थापना के लिए बीजेपी संघर्ष कर रही है। वहां अगर सोनार बंगला कोई बना सकता है तो वह पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार ही बना सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews