कमलनाथ के मंत्री बोले-हम सब सिंधिया के सम्पर्क में है

कमलनाथ के मंत्री बोले-हम सब सिंधिया के सम्पर्क में है

अनुराग शर्मा//सीहोर|

मध्य प्रदेश की सियासी गर्माहट के बीच आरोप – प्रत्यारोप के साथ साथ बयानों कि हवा भी तेज़ हो गई है। विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में अब पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा का बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि पूरी कॉन्ग्रेस संगठित है। ज्योतिरादित्य सिंधिया हम सब के साथ लगातार संपर्क में है। रामबाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में उन्हें रोकने पर उन्होंने बड़े साहस का इसका जवाब दिया।

बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले ही अनैतिक कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार के नेतृत्व पर ही सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है जो की पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा का सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

हॉर्स ट्रेडिंग मामले में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार करोगे तो कार्यवाही होगी। 15 साल के शासन में जो पैसा कमाया है। भाजपा का वह पैसा अब बाहर निकल रहा है। महाराष्ट्र में भी भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का सफल प्रयास किया था लेकिन उसे वहां भी मुंह की खानी पड़ी थी।

बता दें कि मंत्री वर्मा आज सीहोर में मंडी रेलवे ब्रिज पर विद्युत साज-सज्जा का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews