बड़ा हादसा: सीहोर की पांच लड़कियां पार्वती नदी में डूबी, 2 के शव मिले

बड़ा हादसा: सीहोर की पांच लड़कियां पार्वती नदी में डूबी, 2 के शव मिले

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है| ऐसे हालात में बड़ी घटनाएं भी सामने आ रही है| सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया| पार्वती नदी में सीहोर जिले की 5 बालिकाएं डूब गई। यह नहाने के लिए नदी में गई थीं|

जानकारी के मुताबिक, मंडी थाना क्षेत्र में मूंडला गांव के पास पार्वती नदी में सीहोर की 5 बालिकाएं डूब गई। इसमें से एक बालिका को जिंदा बचा लिया गया, वहीं दो बालिकाएं मृत अवस्था में मिली है। तीन बालिका अभी भी लापता बताई जा रही है। जिन्हे तलाशने के लिए सीहोर जिला प्रशासन एवं शाजापुर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है। बताया जाता है कि शासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। इन 5 में से 3 लड़कियां सगी बहनें हैं जबकि दो उनके चचेरी बहनें थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews