सीहोर पुलिस ने जवानों के परिवार के लिए आयोजित किया मेडिकल कैंप

medical-check-up-camp-for-police-

सीहोर। अनुराग शर्मा।

सीहोर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए आज जिला पुलिस लाइन में पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों के लिए पुलिस चेक अप कैंप का आयोजन किया। जिसमें जिला पुलिस के आरक्षक पुलिस अधिकारी तथा पुलिस के परिवार और बच्चों का भोपाल से आई स्वास्थ टीम द्वारा चेकअप कराए गए और उचित इलाज किया गया एवं स्वस्थ रहने के टिप्स बताए गए। इसे पुलिस और पुलिस के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल उप अधीक्षक समीर यादव  की सराहनीय पहल बताया।

पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने बताया कि हमारे जवान अति व्यस्तता में समय नहीं निकाल पाते हैं और कुछ लापरवाही की वजह से अपना उचित चेकअप और इलाज नहीं करवा पाते हैं  इसलिए इस तरह के गेम पुलिस जवानों के लिए आवश्यक है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews