आग से गृहस्थी का सारा सामान खाक, विधायक ने मौके पर पहुंच की मदद

आग से गृहस्थी का सारा सामान खाक, विधायक ने मौके पर पहुंच की मदद

अनुराग शर्मा/सीहोर। रविवार शाम करीब देवनगर कालोनी में उस समय अफरा तफरी का माहोल बन गया जब  एक घर में गैस सिलेंडर से आग भड़क गई। इस आग में घर के बाकी सामान के साथ दो बेटियों की शादी के लिए इकट्ठा  किया गया कीमती सामान भी जलकर खाक हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे विधायक सुदेश राय ने पीडि़त बद्री प्रसाद महेश्वरी के परिजनों  को पांच हजार रूपये नगद और रजाई गद्दों के साथ गैस सिलेडर और स्टील का चूल्हा प्रदान किया।

विधायक ने मौके पर ही आग से तबाह हुए परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना से जल्दी ही आवास दिलाने की घोषणा भी की। उन्होने कार्यकर्ताओं और रहवासियों के साथ दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने में भी सहायका की। विधायक श्री राय ने प्रशासन से भी पीडि़त परिवार के लिए हर संभव आर्थिक मदद दिलाने की बात कहीं। पीडि़त परिवार के मध्य विधायक श्री राय काफी देर तक रूके और  पीड़ित परिवार को दिलाया दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews