विधायक ने किया दीनदयालय रसोई का निरीक्षण, लॉकडाउन के अंतिम दिन तक भोजन उपलब्ध कराने का वादा

विधायक ने किया दीनदयालय रसोई का निरीक्षण, लॉकडाउन के अंतिम दिन तक भोजन उपलब्ध कराने का वादा

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को बस स्टेंड स्थित रेन बसेरा में संचालित पंडित दीनदयाल रसोई योजना के द्वारा गरीबों मजदूरों को वितरण किए जा रहे भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। विधायक ने रसोई योजना के संचालक प्रदीप शर्मा से भंडार में उपलब्ध भोजन सामग्री की जानकारी प्राप्त की साथ ही जरूरतमंदों को वितरण किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होने कहा की शहर के जरूरतमंदों को लॉकडाउन के अंतिम दिन तक भोजना उपलब्ध कराया जाएगा। पंडित दीनदयाल रसोई योजना में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

दीनदयाल रसोई संचालक श्री शर्मा ने बताया की विधायक श्री राय के द्वारा कई दिनों से भोजन पकाने के लिए खाद्यतेल और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री की व्यवस्था कराई जा रहीं है। प्रतिदिन चार से छह हजार भोजन के पेकेटों का वितरण शहर में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के सहयोग से किया जा रहा है। विधायक श्री राय के द्वारा दीनदयाल रसोई को महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होने अन्य भोजन सामग्री भी भरपूर उपलब्ध कराने का आश्वासन गरीबों मजदूरों जरूरतमंदों के हित में दिया है।

इधर शहर के बाजारों में मास्क और सेनिटाईजर के साथ विधायक सुदेश राय और भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता ने किराना व्यापारियों से भी दुकानों पर पहुंचकर कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा संचालित राहतकोष में आपातकालीन मदद करने और शहर के नागरिकों के हित में किसी भी सामग्री की कीमते नहीं बढ़ाने को लेकर चर्चा की। उन्होने कहा की दीनदयाल रसोई योजना में कोई भी नागरिक सहायता कर सकता है और देश हित में हर नागरिक का यह कर्तव्य भी है। विधायक राय ने इस दौरान आमजनों को भी मास्क लगाने और सेनिटाईजर से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews