विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री से स्वीकृत कराई दो बड़ी नलजल योजना, पानी की समस्या होगी दूर

विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री से स्वीकृत कराई दो बड़ी नलजल योजना, पानी की समस्या होगी दूर

सीहोर, अनुराग शर्मा। विधानसभा क्षेत्र सीहोर के खण्डवा और बमुलिया ग्राम के ग्रामीण परिवारों को शीघ्र हीं घर बैठे पीने का शुद्ध पानी नलों के माध्यम से मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक सुदेश राय के द्वारा ग्राम खण्डवा और ग्राम बमुलिया में नलजल योजना के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। दोनों गांवों में 2 करोड़ 72 लाख 10 हजार 912 रूपये से नलजल योजना संबंधित सभी निर्माण कार्य होंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा वर्क आर्डर जारी कर दिए गए है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री एमसी अहिरवार के मुताबिक ग्राम खण्डवा में 1,61,22,087 की लागत से नलकूप स्त्रोत आधारित नवीन नलजल प्रदाय योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। नलकूपों पर पावर पम्प नवीन विद्युत संयोजन , 250 कि.ली ,जल संग्रहण क्षमता 15 मीटर स्टेजिंग की आरसीसो उच्च स्तरीय टंकी 38,500 का निर्माण कार्य 40 किली जल संग्रहण क्षमता के पम्प हाउस का निर्माण , राईजिंग मेन एवं जल वितरण 28 नलिकाओं के बिछाने एवं जोडऩे का कार्य और घरेलू नल कनेक्शन कार्य किया जाएगा।

इसी प्रकार ग्राम बमुलिया में 1,10,88,825 की लागत से नलकूप स्त्रोत आधारित नवीन नलजल प्रदाय योजना के लिए नलकूपों पर पावर पम्प को स्थापना , नवीन विद्युत संयोजन , 175 कि.ली , जल संग्रहण क्षमता 12 मीटर स्टेजिंग की आर.सी.सी. उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण कार्य राइजिंग मेन एवं जल वितरण नलिकाओं के बिछाने एवं जोडऩे का कार्य घरेलू जल कनेक्शन का कार्य किया जाएगा।

नलजल योजना स्वीकृत किए जाने पर ग्राम खण्डवा की पवित्रा बाई,रामअवतार, उमराव सिंह गुलाब लोधी, कैलाश जाट, मान सिंह, लीलाकिशन लखनलाल एवं ग्राम बमुलिया के सर्जन सिंह,अरविंद सिंह, मीना, विजय सिंह, मुकेश मीणा, राम सिंह जीतमल सिंह, मोहनलाल आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया है।विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री से स्वीकृत कराई दो बड़ी नलजल योजना, पानी की समस्या होगी दूर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews