दबंगो का आतंक, विधवा मां और बेटी को चोटी पकड़कर मारे लात-घुंसे

दबंगो का आतंक, विधवा मां और बेटी को चोटी पकड़कर मारे लात-घुंसे

सीहोर। अनुराग शर्मा। नगर के इंग्लिशपुर क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते धर्मेंद्र पाटीदार ने अपने तीन दोस्तो के साथ घर मे घुसकर माँ बेटी के साथ मारपीट की। दोनों की चोटी पकड़कर लात और मुक्के भी मारे गए। इस पूरी वारदात घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है ।फरयादी सुमन वर्मा ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है ।कोतवाली पुलिस में आरोपी धर्मेंद्र पाटीदार ओर तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, । घटना इंग्लिशपुरा क्षेत्र में रविवार शाम की है। फरियादी सुमन वर्मा के पति जीवन वर्मा और धर्मेंद्र पाटीदार दोनों अच्छे दोस्त थे और दोनों के बीच रुपए का लेनदेन होता भी होता था ।पीड़ित महिला के पति जीवन वर्मा की मौत के बाद पीड़िता सुमन वर्मा अपनी बेटी के साथ मकान में अकेली रहने लगी। रविवार शाम अचानक धर्मेंद्र पाटीदार अपने तीन दोस्तो के साथ पीड़ित सुमन के घर आया और पीड़िता के मकान को अपना बताकर खाली करने को कहा ।यहां गाली-गलौच की और दरवाजे को तोड़ने लगा। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, तो धर्मेंद्र और उसके साथियों ने महिला और उसकी बेटी को चोटी पकड़कर मारना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र ने महिला को लातें और मुक्के मारे और धमकी देते हुए भाग गए।

।माँ को बचाने आई बेटी लक्ष्मी वर्मा के साथ भी मारपीट की।घटना के बाद डरी-सहमी मां-बेटी पुलिस थाने पहुंची और मारपीट का केस दर्ज कराया। पुलिस ने धर्मेंद्र पाटीदार समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews