MP Election : विधानसभा चुनाव में BJP के चेहरे के सवाल पर क्या कह गए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, पढ़ें पूरी खबर

MP Election : विधानसभा चुनाव में BJP के चेहरे के सवाल पर क्या कह गए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, पढ़ें पूरी खबर

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं, केंद्रीय मंत्रियों के दौरे मप्र में हो रहे हैं, इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल आज मध्य प्रदेश पहुंचे, उन्होंने सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता से भाजपा को ही जिताने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री बोले- चुनावों में चेहरा “भाजपा” और “कमल” होगा   

मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही होंगे ये सभी जानते हैं फिर भी प्रदेश की राजनीति में यह सवाल उठ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी? आज यही सवाल सीहोर जिले के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से जब मीडिया ने पूछा तो उन्होंने बड़ी चतुराई से सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम न लेते हुए कहा कि “भाजपा और कमल”।

सीहोर जनसंघ के जमाने से संबल देता रहा है आगे भी देगा : पटेल 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से जब मीडिया ने भाजपा की सीटों की संख्या पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी ताकत है और सीहोर जिला तो जनसंघ के जमाने से ही पार्टी को संबल देता रहा है , आगे भी देता रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”851904437″]

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews